Showing posts with label हो जाओ तय्यार साथियो. Show all posts
Showing posts with label हो जाओ तय्यार साथियो. Show all posts

Wednesday, February 16, 2011

हो जाओ तय्यार साथियो

हो जाओ तय्यार साथियों, हो जाओ तय्यार ||
अर्पिता कर दो तन-मन-धन, मांग रहा बलिदान वतन
अगर देश के काम न आए तो जीवन बेकार |
सोचने का समय गया, उठो लिखो इतिहास नया
बंसी फेंको और उठालो हाथो में तलवार||
तूफानी गति रुके नही, शीश कटे पर झुके नही
ताने हुए माथे के सम्मुख ठहर न पातीहार |
काँप उठे धरती अम्बर, और उठा लो ऊंचा स्वर
कोटि कोटि कंठों से गूंजे धरम की जे जयकार |